Monday, June 14, 2010

कंडोम करेगा महिलाओं की रक्षा


साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप के दौरान एक डॉक्टर महिलाओं के लिए 30 हजार एंटी रेप कंडोम फ्री में बांट रही है। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर विकसित किए गए इस कंडोम का नाम रेपएक्स रखा गया है। रेपएक्स में छोटे-छोटे हुक्स लगे हैं जो रेप की स्थिती में रेपिस्ट के अंग में फंस जाएंगे। कंडोम बनाने वाली डॉक्टर सोनेट एहलर्स का कहना है कि एक बार रेपिस्ट के अंग में फंसा यह कंडोम सिर्फ अस्पताल में ही निकाला जा सकता है। अस्पताल पहुंचने पर रेप करने वाले व्यक्ति को आसानी से पहचाना जा सकता है।रेपएक्ल इससे पहले रेप निरोधी कंडोम के प्रारूपो से अलग है। यह रेपिस्ट की खाल नहीं काटता है जिससे एचआइवी फैलने का खतरा कम हो जाता है।
डॉ. एलहर्स का कहना है कि उन्हें इस कंडोम को बनाने की प्रेरणा रेप पीड़ित एक महिला से मिली। उसका कहना था कि काश उसके अंग में दांत होते और वो रेपिस्ट को काट सकती।एलहर्स कहती है कि महिलाओं को रेप से सुरक्षा देने वाला यह कंडोम अफ्रीका में काफी उपयोगी साबित होगा। अफ्रीका में महिलाओं के खिलाफ सेक्स अपराधों की दर काफी ज्यादा है। साउथ अफ्रीका की मेडिकल काउंसिल द्वारा कराए गए एक सर्वे हर चार में से एक महिला ने स्वयं को रेप पीड़ित बताया था।
रेपएक्स की काफी आलोचना भी हो रही है। महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली एक एनजीओ के सदस्यों का कहना है कि यह कंडोम रेप से बचाता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी की हो सकता है यह कंडोम रेपिस्ट को और ज्यादा हिंसक बना दे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कुछ महिलाएं इस कंडोम का इस्तेमाल बेगुनाह लोगों के खिलाफ भी कर सकती है।(source:merikhabar.com)

No comments: