वैज्ञानिकों ने अफ्रीकी देश केन्या में पत्थरों से बने प्राचीन औजारों और कटे का निशान लिए हुए जानवरों के अवशेषों की खोज की है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि यह ऎसा पहला प्रमाण है, जिसमें यह साबित होता है कि प्राचीन इंसान विभिन्न तरह के आहार लेता था जिसमें मछली, मगरमच्छ व कछुए भी शामिल थे।
एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ हैकि तकरीबन 20 लाख साल पहले के लोगों ने जलीय आहार लेना शुरू किया था, जिसमें मगरमच्छ, कछुए और मछलियां शामिल थीं। यह ऎसा आहार था, जिसने इंसानी दिमाग और अफ्रीका से इंसान के कदम बाहर रखने में एक अहम भूमिका निभाई होगी। न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व अध्ययन करने वाले दल के सदस्य एंडी हेरीज ने कहा कि अफ्रीका में मौजूद यह जगह इस बात का पहला प्रमाण है कि प्राचीन मानव बहुत ज्यादा व्यापक आहार लिया करता था। इस अध्ययन में नेशनल म्यूजियम्स ऑफ केन्या की भी भागीदारी थी। अध्ययन करने वाले दल के अगुवा दक्षिण अफ्रीका में यूनीवर्सिटी ऑफ केपटाउन के डेविड ब्राउन और अमेरिका की रजर्स यूनीवर्सिटी के जैक हैरिस थे।(source:mahanagar times)
Tuesday, June 8, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment