Monday, May 3, 2010

टाइट जींस वाली महिला का बलात्कार नामुमकिन


सिडनी की एक अदालत ने एक अजीबोगरीब फैसला सुनाया। अदालत ने एक महिला के रेप के आरोपी को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि अदालत का मानना है कि टाइट जींस पहनने वाल महिला का रेप करना असंभव है। न्यायाधीश ने अदालत में तर्क दिया कि चुस्त जींस पहनने वाली महिला के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध नहीं बनाया जा सकता इसलिए रेप असंभव है।

अदालत ने सरकारी वकील से सवाल किया कि क्या शरीर से चिपकी जींस पहनने वाली महिला के साथ बलात्कार किया जा सकता है? अदालत ने कहा ऐसा संभव नहीं है क्योंकि महिला की जींस तभी उतारी जा सकती है, जब उसकी मर्जी शामिल हो? अदालत ने यह तर्क रख कर एक 24 वर्षीय महिला के बलात्कार के आरोपी निकोलस एग्वीनो गोंजालेज को बरी कर दिया।

इस मामले की सुनवाई कर रही जूरी में छह पुरुष और छह महिला न्यायाधीशों शामिल थे। बलात्कार के आरोपी गोंजालेज ने कहा था कि उसने महिला की मर्जी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। जबकि महिला ने अपने बयान में कहा था कि गोंजालेज ने उसके साथ जबरदस्ती की थी।(source:सिडनी मार्निग हेराल्ड)

No comments: