Tuesday, June 28, 2011

एशिया में जन्म लेगा सात अरबवां बच्चा !

दुनिया की आबादी सात अरब होने वाली है। 31 अक्टूबर को सात अरबवां बच्चा पैदा होगा। अब चर्चा इस बात पर हो रही है कि यह बच्चा किस देश में पैदा होगा। एशियाई देश संभावितों में सबसे आगे हैं, लेकिन इसके असर बहुत बड़े हैं। संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या डिविजन ने अनुमान लगाया है कि 31 अक्टूबर को यह ऐतिहासिक बच्चा पैदा होगा और  यह बच्चा एशिया में पैदा हो सकता है।
              सात अरबवां बच्चा पैदा होना दुनिया की जनसंख्या में हो रहे बड़े बदलावों की ओर इशारा करता है। 1960 के बाद से आबादी दोगुनी हो चुकी है। और सिर्फ 11 साल पहले पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने बोस्निया के सरायेवो में छह अरबवें बच्चे का स्वागत किया था। यह बच्चा 12 अक्तूबर 1999 को पैदा हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि इंसानी आबादी, खासतौर पर शहरों में, इतनी तेजी से पहले कभी नहीं बढ़ी। लेकिन शहरी आबादी में विस्फोट के साथ बड़ी समस्याएं भी पैदा होंगी। झुग्गी बस्तियों का आकार बढ़ेगा। अपराधों में इजाफा होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर कम पड़ने लगेगा।(स्त्रोत:डायचे वेले)











No comments: