एक अदद आलसी कर्मचारी बड़े से बड़े संस्थान को 'पंगु' बना सकता है। आस्ट्रेलियन स्कूल आफ बिजनेस के शोधकर्ताओं ने 158 छात्रों की टीम बनाई और फिर उनके कामों एवं परिणामों का अलग-अलग अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि एक आलसी कर्मचारी अपनी पूरी टीम के काम को काफी हद बेकार कर सकता है। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले बेंजामिन वाकर ने कहा कि यह शोध इस ओर इशारा करता है कि एक आलसी व्यक्ति अपनी पूरी टीम को पतन की ओर ले जाता है। इसका काम पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसमें पाया गया कि अगर टीम का कोई सदस्य कम काम करता है तो इसका भी बड़ा प्रभाव पड़ता है। वाकर ने कहा कि अगर पूरी टीम अपनी ओर से पूरी मेहनत करे तो भी एक आलसी कर्मचारी के काम की भरपाई नहीं की जा सकती (स्त्रोत:जागरण न्यूज़)
Tuesday, June 28, 2011
Tuesday, November 9, 2010
पैसे के लिए ६० दिन में पैदा कर दिए बच्चे
कोई महिला नौ महीने की प्रेगनेंसी के बाद बच्चे को जन्म देती है, लेकिन बिहार में सरकारी योजना के पैसे के बंदरबांट के लिए अजीबोगरीब कहानी गढी गई। वहां कागज पर दिखाया गया है कि 298 महिलाओं ने 60 दिन के अवधि में दो से पांच बच्चों को जन्म दिया। नियंत्रक एंव महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जब कोई महिला बच्चे को जन्म देती है तो सरकार की जननी सुरक्षा योजना के तहत उसे करीब 1,000 रूपए दिए जाते है, लेकिन पाया गया है कि 298 महिलाओं को इस योजना के तहत 6.6 लाख रूपए का भुगतान किया गया। दिखाया यह गया कि उन्होंने 60 दिनों के अंदर दो से पांच तक बच्चों को जन्म दिया। कैग रिपोर्ट 2009 के अनुसार, ये अनियमितताएं साल 2008-09 के दौरान भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगज और नालंदा जिलो में पाई गई। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अपने बच्चे को दूध पिलाने वाली हजारों माताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका।(source:sumansa.com)
Tuesday, October 5, 2010
कंडोम का बढ़ता क्रेज
अमेरिकी किशोरों को आज से पहले सेक्स के दौरान लापरवाही बरतने के लिए ही जाना जाता रहा है।लेकिन अमेरिका में एक सर्वेक्षण में यह पता चला है कि बात जब अपने पार्टनर से सेक्स करने की हो तो अमेरिकी युवा कंडोम को खासी प्राथमिकता देते है। सर्वेक्षण में यह भी पता चला है कि 40 से अधिक आयु वर्ग के लोग सेक्स के दौरान कंडोम को ज्यादा प्राथमिकता नहीं देते हैं।
इंडियाना विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने सेक्स पर यह अध्ययन किया है .हाल के 20 वर्षो में हुआ यह अमेरिका का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है। 5865 अमेरिकी नागरिकों पर हुए इस सर्वेक्षण में पता चला है कि कंडोम के इस्तेमाल को लेकर हिस्पैनिक और अश्वेत अमेरिकी सबसे आगे हैं। वहीँ गोरे अमेरिकी नागरिक सेक्स के दौरान कंडोम के इस्तेमाल को उतनी तवज्जो नहीं देते।(source:bhaskar.com)
इंडियाना विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने सेक्स पर यह अध्ययन किया है .हाल के 20 वर्षो में हुआ यह अमेरिका का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है। 5865 अमेरिकी नागरिकों पर हुए इस सर्वेक्षण में पता चला है कि कंडोम के इस्तेमाल को लेकर हिस्पैनिक और अश्वेत अमेरिकी सबसे आगे हैं। वहीँ गोरे अमेरिकी नागरिक सेक्स के दौरान कंडोम के इस्तेमाल को उतनी तवज्जो नहीं देते।(source:bhaskar.com)
Subscribe to:
Posts (Atom)


