Friday, September 24, 2010

अंतरिक्ष पर मानव के कदम की स्वर्ण जयंती



"यह एक इंसान का एक क़दम है, मानवजाति के लिए एक लंबी छलांग." नील आर्मस्ट्रांग उस समय 39 साल के भी नहीं हुए थे. दो साल बाद नासा से रिटायर करने के बाद वे सिनसिनाटी युनिवर्सिटी में लगभग दस साल तक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ाते रहे. साथ ही वे लीअर जेट, युनाइटेड एअरलाइंस या मैराथन ऑयल जैसी कई कंपनियों के निर्देशक मंडल के सदस्य थे.
नील आर्मस्ट्रांग इतने मशहूर होने के बावजूद विनम्र हैं. वे सार्वजनिक जीवन में सामने आने से कतराते हैं. सन 2005 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि चांद पर उतरने वाले पहले इंसान के रूप में उन पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए. दरअसल उन्हें पहले व्यक्ति के रूप में नहीं चुना गया था. परिस्थितियों के कारण वे पहले व्यक्ति बन गए. 

अमेरिका के प्रदेश ओहायो के वापाकोनेटा में 5 अगस्त 1930 को नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ. बचपन से ही उन्हें हवाई उड़ान से लगाव था और एक किशोर के रूप में वे पास के एक हवाई अड्डे में काम करते रहे.
15 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग शुरू की और अपने 16वें जन्मदिन को ही उन्हें पायलट का लाइसेंस मिल चुका था. फिर वे नौसेना में शामिल हुए और कोरियाई युद्ध के दौरान उन्होंने 78 उड़ानें भरी. युद्ध के बाद उन्होंने परडु युनिवर्सिटी में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग और उसके बाद दक्षिण कैलिफ़ोर्निया युनिवर्सिटी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमएससी की पढ़ाई की. सन 1955 में वे कैलिफ़ोर्निया के एडवर्डस् एयरफोर्स बेस में टेस्ट पायलट बने, जहां उन्हें 50 अलग-अलग प्रकार के हवाई जहाज़ों में उड़ान भरने का मौका मिला.

सात साल बाद 1962 में वो टेक्सास के युस्टन में नासा के प्रशिक्षण केंद्र में अंतरिक्ष यात्री के रूप में ट्रेनिंग के लिए चुने गए. 1966 में उन्हें पहली अंतरिक्ष उड़ान का मौका मिला जब वे डेविड स्कॉट के साथ जेमिनी 8 मिशन में शामिल हुए. फिर आया 20 जुलाई 1969 का वह दिन, जब चांद की धरती से उनकी आवाज़ सुनने को मिली.
"यह एक इंसान का एक क़दम है, मानवजाति के लिए एक लंबी छलांग." नील आर्मस्ट्रांग उस समय 39 साल के भी नहीं हुए थे. दो साल बाद नासा से रिटायर करने के बाद वे सिनसिनाटी युनिवर्सिटी में लगभग दस साल तक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ाते रहे. साथ ही वे लीअर जेट, युनाइटेड एअरलाइंस या मैराथन ऑयल जैसी कई कंपनियों के निर्देशक मंडल के सदस्य थे.
नील आर्मस्ट्रांग इतने मशहूर होने के बावजूद विनम्र हैं. वे सार्वजनिक जीवन में सामने आने से कतराते हैं. सन 2005 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि चांद पर उतरने वाले पहले इंसान के रूप में उन पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए. दरअसल उन्हें पहले व्यक्ति के रूप में नहीं चुना गया था. परिस्थितियों के कारण वे पहले व्यक्ति बन गए.(सौजन्य:जागरण डॉट काम )



Friday, August 6, 2010

ऐसे होते हैं अरबपति...

अमरीका के 38 अरबपतियों ने कहा है कि वे अपनी कुल संपत्ति का 50 फ़ीसदी हिस्सा दान में देंगे. ये अभियान माइक्रसॉफ़्ट के संस्थापक बिल गेट्स और निवेशक वॉरन बफ़ेट ने शुरु किया है.अरबपतियों में न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग, सीएनएन के संस्थापक टेड टर्नर और अधिकारी बैरी डिलर शामिल है.
‘द गिविंग प्लेज’ (The giving pledge) नाम के इस अभियान में उन सब परिवारों और व्यक्तियों के नाम हैं जिन्होंने योजना के प्रति वचनबद्धता दिखाई है.
इसकी वेबसाइट पर लिखा गया है कि ये एक नैतिक वचनबद्धता है न कि क़ानूनी अनुबंध. अभियान जून में शुरु किया गया था जिसके तहत अमरीकी अरबपतियों को ये समझाने की कोशिश की जा रही है कि वो कम से कम 50 फ़ीसदी संपत्ति दान में दें- चाहे ज़िंदा रहते हुए या मौत के बाद. जाने माने निवेशक और बर्कशायर हैथवे के मुख्य कार्यकारी वॉरन बफ़ेट ने एक बयान में कहा है कि काम अभी शुरु ही हुआ है लेकिन अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. लोग चैरिटी के लिए पैसा देना चाहते हैं उन्हें सार्वजनिक स्तर पर ये बात स्पष्ट करनी होगी.

फ़िल्म निर्माता जॉर्ज लूकस और तेल निवेशक टी बून पिक्नस ने भी काफ़ी पैसा देने की घोषणा की है.द गिविंग प्लेज अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि कई व्यक्तियों ने अपनी 50 फ़ीसदी से भी ज़्यादा संपत्ति देने का फ़ैसला किया है. वॉरन बफ़ेट, बिल गेट्स और उनकी पत्नी मलिंडा ने पिछले दो वर्षों में कई अमरीकी अरबपतियों से बात की है ताकि इस अभियान को आगे बढ़ाया जा सके. वॉरन बफ़ेट ने 2006 में अपनी 99 फ़ीसदी धनराशि बिल और मलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन को देने की घोषणा की थी.  फ़ॉर्ब्स पत्रिका ने मार्च में लिखा था कि वॉनर बफ़ेट की कुल संपत्ति 47 अरब डॉलर की है. जबकि दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स अपने फ़ाउंडेशन को 28 अरब डॉलर से ज़्यादा दे चुके हैं. फ़ॉर्ब्स के मुताबिक अमरीका में 430 अरबपति हैं.(बीबीसी से साभार)

मंगेतर से फोन पर बात करना भी हराम

नई दिल्ली। दारूल उलूम देवबंद ने अपने नए फतवे में कहा है कि सगाई के बाद मंगेतर से बिना किसी वैध कारण के फोन पर बात करना इस्लाम में प्रतिबंधित है। दारूल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर सामाजिक मामलों के निकाह संबंधी प्रश्न क्रमांक 24557 में इस बारे में फतवा दिया गया है।
देवबंद से प्रश्न पूछा गया है कि क्या रिंग सेरेमनी, जिसे हम सगाई कहते हैं, के बाद कोई व्यक्ति अपनी मंगेतर से फोन पर बात कर सकता है, अगर उनके अभिभावकों ने इस बारे में पहले से अनुमति दी हुई है और उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, जबकि दोनों अलग-अलग परिवारों से हैं। इसका जवाब है कि पहले मंगेतर किसी अजनबी की तरह होती है। उससे बिना किसी कारण फोन पर बात करना वैध नहीं है। फतवे के मुताबिक इस बारे में अनुमति देने वाले अभिभावक कौन होते हैं, जब इस्लाम ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है। दु:ख की बात है कि अभिभावकों ने इसकी अनुमति दी है।( दैनिक भास्कर से साभार)