Monday, June 14, 2010

चार अनोखी बहनों की कहानी


इसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जाएगा कि 21 साल पहले एक साथ जन्मी चार बहनें अब दक्षिण कोरिया के उसी अस्पताल में नर्स हैं, जिसमें उनका जन्म हुआ था। यही नहीं, एक सी दिखने वाली इन चारो बहनों ने नर्सिंग की अपनी ट्रेनिंग भी एक ही दिन शुरु की थी।ह्वांग सुएल और उसके साथ जन्मी उसकी तीनों बहनें- सिओल, सोल और मिलाल अब नर्सिंग में अपने उज्जवल भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने भी इन चारों बहनों का खुलकर स्वागत किया। हालांकि, हो सकता है कि कोई इन चारों बहनों को एक साथ देखकर इस भ्रम का शिकार हो जाए कि उसे चीजों चार-चार दिखाई दे रहीं हैं।शायद ऐसी ही चीजों को देखकर कहा गया है- ‘सत्‍य कल्‍पना से भी विचित्र होता है।’(meri khabar.com)

कंडोम करेगा महिलाओं की रक्षा


साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप के दौरान एक डॉक्टर महिलाओं के लिए 30 हजार एंटी रेप कंडोम फ्री में बांट रही है। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर विकसित किए गए इस कंडोम का नाम रेपएक्स रखा गया है। रेपएक्स में छोटे-छोटे हुक्स लगे हैं जो रेप की स्थिती में रेपिस्ट के अंग में फंस जाएंगे। कंडोम बनाने वाली डॉक्टर सोनेट एहलर्स का कहना है कि एक बार रेपिस्ट के अंग में फंसा यह कंडोम सिर्फ अस्पताल में ही निकाला जा सकता है। अस्पताल पहुंचने पर रेप करने वाले व्यक्ति को आसानी से पहचाना जा सकता है।रेपएक्ल इससे पहले रेप निरोधी कंडोम के प्रारूपो से अलग है। यह रेपिस्ट की खाल नहीं काटता है जिससे एचआइवी फैलने का खतरा कम हो जाता है।
डॉ. एलहर्स का कहना है कि उन्हें इस कंडोम को बनाने की प्रेरणा रेप पीड़ित एक महिला से मिली। उसका कहना था कि काश उसके अंग में दांत होते और वो रेपिस्ट को काट सकती।एलहर्स कहती है कि महिलाओं को रेप से सुरक्षा देने वाला यह कंडोम अफ्रीका में काफी उपयोगी साबित होगा। अफ्रीका में महिलाओं के खिलाफ सेक्स अपराधों की दर काफी ज्यादा है। साउथ अफ्रीका की मेडिकल काउंसिल द्वारा कराए गए एक सर्वे हर चार में से एक महिला ने स्वयं को रेप पीड़ित बताया था।
रेपएक्स की काफी आलोचना भी हो रही है। महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली एक एनजीओ के सदस्यों का कहना है कि यह कंडोम रेप से बचाता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी की हो सकता है यह कंडोम रेपिस्ट को और ज्यादा हिंसक बना दे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कुछ महिलाएं इस कंडोम का इस्तेमाल बेगुनाह लोगों के खिलाफ भी कर सकती है।(source:merikhabar.com)

Tuesday, June 8, 2010

पुरुष लगातार घूरे तो समझो लम्बा चलेगा प्यार

वैज्ञानिकों का कहना है कि पुरुषों की आंखें उनके दिल के राज खोलती हैं। आंखें बताती हैं कि वह किसी रिश्ते को लंबे समय तक कायम रखना चाहते हैं या बस कुछ दिन की ही मुलाकात चाहते हैं।

यदि कोई पुरुष किसी महिला की आंखों में लंबे समय तक लगातार देखता है तो इसका मतलब है कि वह महिला के साथ अपने रिश्ते को लंबे समय तक कायम रखना चाहता है। लेकिन यदि उसकी निगाहें कुछ पलों के लिए महिला के चेहरे पर ठहरने के बाद उसके शरीर पर पहुंच जाती हैं तो इसका मतलब है कि वह महिला से कम समय में कुछ चीजें हासिल करना चाहता है।

समाचार पत्र डेली मेल के मंगलवार के अंक के मुताबिक टोक्यो विश्वविद्यालय के डा. टॉम करी ने अपने अध्ययन में पाया कि यदि कोई पुरुष अपना जीवनसाथी खोजता है तो उसके लिए साथी के शरीर से ज्यादा उसका चेहरा अहमियत रखता है।

स्टिरलिंग विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक डा. एंथनी लिटिल के मुताबिक यदि आपको लंबे समय तक कायम रहने वाले रिश्ते की तलाश है तो आप इसमें दोस्ताना, विनोदी और सहभागी साथी तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि साथी के विषय में ये सारी जानकारियां उसके चेहरे से ही मिल सकती हैं।

यह अध्ययन 260 महिला व पुरुष प्रतिभागियों पर किया गया था। महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को विपरीत लिंग वाले मॉडल्स के छायाचित्र देखने के लिए कहा गया था। इसके बाद प्रतिभागियों से पूछा गया कि दीर्घ काल तक संबंध और अल्प अवधि तक संबंध बनाने के हिसाब से कौन से मॉडल कितने आकर्षक थे।

जब दीर्घ अवधि के संबंधों की बात हुई तो केवल 20 प्रतिशत पुरुषों ने ही मॉडल्स के चेहरे की अपेक्षा उनके शरीर को तरजीह दी। यद्यपि जब उनसे अल्प अवधि के संबंधों पर पूछा गया तो 40 प्रतिशत पुरुषों ने मॉडल्स के चेहरे की अपेक्षा उनके शरीर को महत्व दिया।(source:mahanagar times)