Tuesday, August 5, 2008
दिल जीतना है तो बीवी को कराएँ डिनर
जीवनसंगिनी को खुश करने के लिए गहने, कपड़े या दूसरे तोहफे खरीदने वाले पतियों को यह खबर राहत दे सकती है कि महिलाओं को सबसे ज्यादा खुश पति के साथ घर से बाहर डिनर करने से होती है।अनुसंधानकर्ताओं ने यह निष्कर्ष 1000 महिलाओं से पूछताछ के बाद निकाला है। ये महिलाएँ 20 से 70 वर्ष के बीच हैं और इनमें से 80 प्रतिशत महिलाएँ अपने माता-पिता के साथ रहती हैं तथा 72 प्रतिशत महिलाएँ माँ बन चुकी हैं।'डेली मेल' छपे इस सर्वेक्षण के मुताबिक इनमें से 84 प्रतिशत महिलाएँ अपने जीवन में खुशी पति के साथ घर से बाहर भोजन या परिवार के साथ घूमने-शॉपिंग करने एवं दोस्तों के साथ घूमने से होती हैं।सच्चाई यह है कि इनमें से 40 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि वे खाली समय में अपने पति के साथ कहीं बाहर जाकर रोमांटिक अंदाज में भोजन करने से सबसे अधिक प्रसन्न होती हैं। 60 प्रतिशत महिलाओं में से आधे से अधिक अपने बच्चों के साथ समय बीताने में सबसे अधिक खुश होती हैं। इनमें से कुछ ही महिलाएँ आभूषण खरीदने या स्पोर्ट्स कार तथा पाल नौकायान की सवारी करने से आनंदित होती हैं। (भाषा)
सर्वकालिक आकर्षक बिकनी सुंदरियाँ
फिल्मों में बिकनी पहने सुंदरियों का अपना अलग ही आकर्षण है और वे दर्शकों को सम्मोहित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती हैं। जेम्स बांड की फिल्मों की बिकनी सुंदरियाँ तो कमाल ही कर देती हैं और दर्शक भी इन्हें देखने के लिए फिल्म थिएटरों तक खिंचा चला जाता है।
NDहाल में ब्रिटेन में इस बात का सर्वेक्षण किया गया कि किस फिल्म में कौन-सी बिकनी सुंदरी ने गजब ढाया है। 'डॉ. नो' का एक दृश्य है जिसमें बांड गर्ल उर्सला एंड्रेस समुद्र किनारे के पानी से बाहर निकलती दिखाई देती हैं। दर्शकों की राय में बिकनी में किसी सुंदरी के आकर्षक दिखने का यह सबसे अच्छा दृश्य है। 'रिटर्न ऑफ द जेडी' में धातु की बिकनी पहने कैरी फिशर ऐसी लोकप्रिय बिकनी सुंदरी हैं, जिन्हें दूसरी सबसे आकर्षक बिकनी सुंदरी माना जाता है। उन्हें यह सम्मान चार हजार से अधिक ब्रिटेनवासियों की राय के बाद मिला है।
NDइस मामले में तीसरा स्थान अश्वेत अभिनेत्री हेल बेरी का है जो कि 'डाई एनॉदर डे' में ऐंड्रस स्टाइल में समुद्र के पानी से बाहर निकलती दिखती हैं। इस सीन को दोबारा फिल्माने वाली टीवी प्रस्तुतकर्ता कैटी हिल का कहना है कि यह सोचना अच्छा लगता है कि उर्सला अभी भी प्रभावशाली रोल मॉडल हैं। बिकनी सुंदरियों में चौथा स्थान 'बेवाच की स्विमसूट सुंदरी पॉमेला ऐंडरसन' का है। उनके बाद पाँचवाँ स्थान रेकेल बेल्श का है, जिन्होंने 'वन मिलियन ईयर्स बीसी' में बिकनी दृश्य किया है। बो डेरेक का 'टेन' में दृश्य छठे स्थान का दावेदार है। सातवाँ स्थान मिलानी क्लास का है, जिन्होंने 'आई एम सेलिब्रिटी, गेट मी आउट ऑफ हियर' में बिकनी पहनी है। लिटल मरमेड में भी बिकनी सीन है, लेकिन हाल ही में हेलन मिरेन ने बिकनी पहनी है और आखिरी स्थान के दावेदार कॉमेडियन सचा बैरन कोहेन ने भी बिकनी के बजाय 'मैनकिनी' पहनी है। (एजेंसी)

'न्यूड बीच' बना अब 'सेक्स बीच'
ब्रिटिश कोलम्बिया में वेंकुवर बीच को लेकर कनाडावासी चिंतित हो रहे हैं, क्योंकि अब 'न्यूड बीच' तेजी से 'सेक्स बीच' में बदलता जा रहा है। वेंकुवर का रेक बीच दशकों तक एक ऐसा समुद्र तट रहा है, जहाँ पर सैर करने के लिए कपड़ों को पहनने या न पहनने के लिए कोई रोक-टोक नहीं थीं। पर अब यहाँ सेक्स संबंधी गतिविधियों के चलते इस बीच की लोकप्रियता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस बीच पर पिछले 80 वर्षों से नग्न होकर सैर करने की स्वतंत्रता रही है, लेकिन 60 के दशक के बाद यह प्रवृत्ति तेजी से पनपी। परंतु हाल में वेंकुवर के समाचार-पत्र जॉर्ज स्ट्रेट ने अपने 31 जुलाई के अंक में इस प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। रेक बीच प्रिजरवेशन सोसायटी कनाडा के पहले क्लोथिंग ऑप्शनल बीच को अपने मूल स्वरूप में बनाए रखना चाहती है। इसका कहना है कि इसे नेशनल या यूनेस्को की हेरिटेज साइट घोषित कर देना चाहिए और इस पर ताँबे की एक पट्टिका लगा देनी चाहिए। सोसायटी की एक सदस्य का कहना है कि अगर आप यही सब करना चाहते हैं तो इंग्लिश-बे में चले जाएँ और जो चाहें, करें। हालाँकि नग्नता और सार्वजनिक रूप से सेक्स कनाडा में आपराधिक कार्य हैं, लेकिन यहाँ बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि हम तो खुले और फ्री स्प्रिटेड लोग हैं, जो जीवन का आनंद उठाते हैं। हम अपना समय न्यूड बीच पर गुजारते हैं। ऐसे में अगर कुछ रोमांचक हो जाता है तो यह अच्छी बात है। (एजेंसियाँ)
Subscribe to:
Posts (Atom)